Showing posts with label indian navy jobs. Show all posts
Showing posts with label indian navy jobs. Show all posts

Tuesday, 28 April 2015

इंडियन नेवी में भर्ती के लिए करें आवेदन




इंडियन नेवी ने मेल कैंडिडेट्स के लिए लॉजिस्टिक कैडर औऱ मेल-फीमेल कैंडिडेट्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमिशन्ड ऑफिसर (एसएससी) में एजुकेशन और एयर ट्रेफिक कंट्रोल कैडर पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 मई 2015 है. अविवाहित पुरूष और महिलाएं आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए पहले इंडियन नेवल अकादमी केरल में कोर्स करने के लिए भेजा जाएगा.


ब्रांच और कैडर
लॉजिस्टिक (सिर्फ मेल कैंडिडेट्स के लिए)
शॉर्ट सर्विस कमिशन्ड ऑफिसर (एसएससी) में एजुकेशन (मेल और फीमेल )
एयर ट्रेफिक कंट्रोल (मेल और फीमेल )

योग्यता
लॉजिस्टिक: फर्स्ट क्लास डिग्री इन बीई, बीटेक, एमएससी, बीकॉम, बीएससी, एमसीए एमएससी
शॉर्ट सर्विस कमिशन्ड ऑफिसर (एसएससी) में एजुकेशन : एम एससी फिजिक्स, एम एससी मैथ्स, एम एससी मैथ्स, एम ए इंग्लिश और हिस्ट्री, एमसीए फिजिक्स और मैथ्स, बीई, एमटेक, बीटेक
एयर ट्रेफिक कंट्रोल : बीई, बीटेक लेकिन 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स होना जरूरी है.

शारीरिक योग्यता
हाइट और वजन - पुरुषों के लिए - न्यूनतम 157 सेंटीमीटर्स और महिलाओं के लिए - न्यूनतम 152 सेंटीमीटर्स
आई साइट - 6/6

चयन: डिग्री कोर्स में पर्फोर्मेंस और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 मई है. 
ज्यादा जानकारी के लिए यहां देखें